LATEST- NEWS

6/recent/ticker-posts

यहां महिला को निर्वस्त्र कर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए किया गया मजबूर..

ख़बर, जिन पर नहीं पड़ी आपकी नज़र 

यहां महिला को निर्वस्त्र कर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए किया गया मजबूर


हमारे देश में भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन में प्रेम को सर्वोपरि माना है, बल्कि धर्म शास्त्रों में प्रेम को परमात्मा से साक्षात्कार करने का माध्यम बताया गया है। कबीर साहब ने इसी तथ्य की पुष्टि करते हुए कहा है' ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय"

लेकिन दुर्भाग्य हमारे गौरवशाली लोकतंत्र में आज भी प्यार करने वालों की खैर नहीं। भले ही न्याय कानून में प्रेम करने वालों को संरक्षण देने के प्रावधानों का जिक्र है। किंतु आयेदिन प्रेम करने वाले जोड़ों के साथ अन्याय की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। जनसत्ता में प्रकाशित खबर से साभार-

गुजरात में दाहोद जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को इस मामले में कम से कम 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य महिला आयोग ने भी इस चौंकाने वाली घटना का संज्ञान लिया है और जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

पटेल ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो को कथित तौर पर आरोपी ने ही बनाकर साझा किया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी।

पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते,उन्होंने बताया कि आरोपियों में अधिकतर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता को कपड़े से ढंकने का प्रयास करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वीडियो में नजर आ रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, राज्य महिला आयोग ने दाहोद के पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। 

आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा, " मैंने पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने को कहा है। हमारी टीम जिले का दौरा कर पीड़िता से मुलाकात करेगी, जोकि फिलहाल पुलिस सुरक्षा में है।" (भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़े : Delhi Meerut Expressway पर नंबर प्लेट स्कैन कर होगी टोल वसूली, पढ़ें ख़बर...अभी क्लिक करके देखे..!

News Tags : Here the woman was stripped naked and forced to carry her husband on his shoulder.

Immukhbir-online-hindi-agranews-media :   Click To Follow facebook page

Immukhbir -  अपडेट खबरों के लिए जुड़े टेलीग्राम ग्रुप में : Click To Join Telegram Group

Immukhbir -  अपडेट खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े  : Click To Join WhatsApp Group

Immukhbir -  अपडेट खबरों के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े  Click To Join Facebook Group

Featured post

Cine news  : आ रहा है दुश्मनों के छक्के छुड़ाने बहुरूपिया  PUSHPA -2..